रांची, अप्रैल 30 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी दर्सगाह इस्लामिया स्कूल परिसर में गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में मैट्रिक परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 48 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समाजसेवी खलील खान ने मेडल, फाइल व प्रमाण पत्र देकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर लगन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी और किसी भी समस्या में सहयोग का भरोसा दिया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर अयूब अंसारी, तौसिफ रजा, आदिल रजा, नकीब खान, हसन अंसारी, सकीब हुसैन, एजाज हासीम सहित कई अभिभावक व ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...