मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 854 बेटियों की शादी के लिए शासन स्तर से अलग अलग तिथि निर्धारित की गई है। आगामी 16 मार्च को बघरा, बुढाना, शाहपुर ब्लाक में शादी होगी। 18 मार्च को पुरकाजी और मोरना ब्लाक, 19 मार्च को सदर, खतौली ब्लाक और 23 मार्च को चरथावल, जानसठ ब्लाक, मुजफ्फरनगर नगर पालिका में शादी होगी। करीब 854 बेटियों के बैंक खातों में करीब 5.12 करोड की धनराशि कन्यादान के रूप में जाएगी। इस बार वर और वधु की बायोमैट्रिक हाजरी और फेस स्कैनिंग भी होगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर काफी बदलाव हुए है। पूर्व में योजना के तहत प्रत्येक जोडे पर 51 हजार रुपए खर्च होते आए है। जिसमें 35 हजार रुपए वधु के खाते में और 10 हजार रुपए का सामान दिया जाता था। वहीं छह हजार रुपए भोजन और अन्य व्यवस्था पर खर्च होते थे। अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.