लखनऊ, मार्च 7 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 'प्रगति' आत्मसम्मान से समानता तक और बाल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें 850 बच्चे राज्य स्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे और खेल, शिक्षा व सामाजिक परिवर्तन में विशिष्ट योगदान देने वाली 23 बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। गोमती नगर में दयाल गेटवे ऑडिटोरियम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), उच्च प्राथमिक स्कूलों व पीएम श्री स्कूलों की इन छात्राओं का चयन किया गया है। जिला व मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को यहां पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह व महानिदेशक, स्कूल शिक्षा मोनिका रानी मौजूद रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.