बरेली, मार्च 20 -- सेना भर्ती कार्यालय बरेली की ओर से गुरुवार को जाट रेजिमेंट सेंटर में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का उत्साह देखने को मिला। गुरुवार को बरेली जनपद के 1014 युवाओं को बुलाया गया था लेकिन रैली में कुल 850 युवाओं ने दौड़ में हिस्सा लेकर अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 600 अभ्यर्थी निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए सफल घोषित किए गए। सफल अभ्यर्थियों को अब अगले चरण के तहत मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया है, जो शुक्रवार को होगा। पूरी भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के तहत शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.