बरेली, मार्च 13 -- सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जाट रेजीमेंट सेंटर में गुरुवार को अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया गया। रैली के दूसरे दिन भर्ती कार्यालय बरेली के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों के 850 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें 600 अभ्यर्थी सफल रहे। अब इन्हें मेडिकल परीक्षण् के लिए बुलाया गया है। गुरुवार को हुई भर्ती में हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, लखीमपुर, संभल, शाहजहांपुर और श्रावस्ती के 1074 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं और दसवीं पास) तथा अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल पदों के लिए युवाओं को बुलाया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुल 850 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। दौड़ और अन्य प्रारंभिक परीक्षणों में 600 अभ्यर्थी सफल घोषित किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.