85.63 लाख की लागत से बनेगा शौचालय, अतिरिक्त कक्ष और एआई क्लास रूम
दुमका, जून 25 -- अजय कुमार रामगढ़। रामगढ़ प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत रामगढ़ के विभिन्न विद्यालयों में शौचालय निर्माण, अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण तथा एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) क्लास रूम की स्थापना के लिए कुल 85 लाख 63 हजार 200 रुपये की प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति उपायुक्त-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दुमका द्वारा जारी आदेश के माध्यम से दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं तकनीकी संसाधनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.