प्रयागराज, जुलाई 12 -- उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से रविवार को चलाए गए अभियान के तहत प्रयागराज में 85 लाख 12 हजार पौधे रोपकर रिकॉर्ड बनाया गया। जिले को 82 लाख 68 हजार 300 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया था। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थानों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश गूंजा। मुख्य कार्यक्रम शहीद आजाद पार्क में आयोजित हुआ, जहां उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद मंत्रोच्चार के साथ पीपल, बरगद, पाकर और हरिशंकरी का पौधा लगाया। मंत्री नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के पीछे प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का भाव निहित है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है, उसी तरह वृ...