गोरखपुर, अप्रैल 3 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जनता दर्शन में की गई शिकायत के बाद कैम्पियरगंज पुलिस ने धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम नुरुद्दीनचक निवासी रत्नेश कुमार ने शिकायत में बताया कि गांव के ही सकील अंसारी ने उन्हें गाड़ी दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में उसने कुल 85 हजार रुपये ले लिए, जिसमें 64,800 रुपये बैंक और यूपीआई के माध्यम से तथा 20,200 रुपये नकद दिए गए थे। पीड़ित के अनुसार, रुपये लेने के बावजूद आरोपी ने न तो गाड़ी उपलब्ध कराई और न ही पैसे वापस किए। जब उन्होंने रकम की मांग की तो आरोपी टालमटोल करता रहा और बाद में जान से मारने की धमकी देने लगा। रत्नेश कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने इस मामले में कैम्पियरगंज थाने पर तीन बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके...