चतरा, जनवरी 8 -- टंडवा निज प्रतिनिधि गाड़ीलौग में पिछले दो जनवरी को घर में हुई चोरी मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इसमें 85 हजार नगद समेत पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके यहां से चांदी के आभूषण भी जब्त किये गये हैं। गिरफ्तार होने वालों में सैनिक यादव, धीरज भुइयां तथा कुणाल कुमार का नाम शामिल हैं। इंस्पेक्टर अनिल उरांव के अनुसार तीनों टंडवा थाना के गाड़ीलौंग के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार दो जनवरी को पिकनिक मनाने गये दिनेश यादव के घर से बदमाशों ने नगद समेत आभूषण को लूट लिया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि उक्त घटना में तीनों ने अंतरलिप्तता स्वीकार कर लिया है। इसके बाद जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.