कन्नौज, मार्च 13 -- कन्नौज। जिले के 85 निजी विद्यालयों में जरुरतमंद 742 बच्चों को स्कूलों में निशुल्क पढ़ाई के लिए दाखिला कराया गया है। छात्रों को यह सुविधा प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा आठ तक मिलेगी। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम (आरटीआई) के तहत अलाभित व दुर्बल वर्ग को लाभ मिलता है। 85 विद्यालयों में पढ़ाई व अभिभवावकों के खाते में स्टेशनरी के लिए भेजी गई 77 लाख से अधिक की धनराशि हस्तानांतरित कर दी गई है। बीएसए के संदीप कुमार के मुताबिक निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत दुर्बल वर्ग और अलाभित समूह के तीन वर्ष से अधिक और सात वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के निशुल्क दाखिले हेतु आनलाइन आवेदन के माध्यम से निजी विद्यालयों में 742 छात्र-छात्राओं का प्रवेश कराया गया। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता शैलेंद्र कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.