85 वर्षीय बुजुर्ग के दो बैंक खातों से 9.42 लाख रुपये की ठगी
देहरादून, जून 25 -- साइबर ठगों ने एक 85 वर्षीय बुजुर्ग को दो बैंक खातों से 9.43 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। हैरानी की बात यह है कि जालसाजों ने इस पूरी वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि पीड़ित के मोबाइल पर बैंक से रकम कटने का कोई अलर्ट मैसेज तक नहीं आया। बसंत विहार थाना पुलिस ने बुधवार को तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंद्रानगर कॉलोनी के कड़वा पानी रोड निवासी देवेंद्र कुमार जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके दो बैंक खाते हैं। बीते 18 जून को किसी अज्ञात साइबर ठग ने उनके इंडसइंड बैंक खाते से 36 हजार रुपये और केनरा बैंक खाते से 9.06 लाख रुपये निकाल लिए। यह भी पढ़ें- रिटायर जज समेत तीन के खातों से निकले 14.92 लाख रुपये पीड़ित को इस धोखाधड़ी की भनक बाद में तब लगी जब उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.