85 लोगों का हुआ नेत्र परीक्षण
जौनपुर, मई 15 -- शाहगंज। सामाजिक संस्था ज्योत्सना की तरफ से गुरुवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। आयोजन ज्योत्सना भवन (केंद्रीय कार्यालय) पक्का पोखरा के पास कार्यक्रम हुआ। शिविर में वाराणसी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। शिविर में कुल 85 व्यक्तियों का पंजीकरण हुआ। जिसमें से 20 मरीजों का चयन लेंस प्रत्यारोपण विधि से मोतियाबिंद आपरेशन के लिए किया गया। आयोजक राजेश सिंह ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों को शाहगंज से वाराणसी ले जाने, वापस लाने एवं रहने की समस्त व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर डॉ. चेतना, पंकज त्रिपाठी, स्विटी, सुजीत, संकेत, डॉ. एसएल गुप्ता, प्रेम नारायण जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- नेत्र शिविर के लिए पंजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.