महाराजगंज, जनवरी 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में कुल 1952026 मतदाताओं के लिए 85 लाख बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। 9084 बैलेट बाक्स में 1952026 मतदाता अपना वोट डालेंगे। पंचायत निर्वाचन के लिए 28 मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बूथों का अनंतिम निर्धारण कर दिया गया है। इसमें कुल 3028 बूथों बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर दो बैलेटे बाक्स व एक रिजर्व बैलेट बाक्स को मिलाकर कुल तीन बैलेट बाक्स भेजा जाएगा। चुनाव कराने के लिए जिले में 85 लाख बैलेट पेपर जिले में आ गया है। हालांकि अभी पंचायत चुनाव के लिए प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों व वार्डों के लिए आरक्षण की घोषणा नहीं हुई है। सभी की नजर आर...