रुडकी, फरवरी 7 -- लक्सर। ऊर्जा निगम की टीम ने शनिवार को भी बकाया बिलों की वसूली का अभियान चलाया। ईई लक्सर देवेंद्र कुमार ने बताया कि एसडीओ अमीचंद, सचिन सचदेवा और विवेक गुप्ता के नेतृत्व में तीन टीम राजस्व वसूली में लगाई गई हैं। टीमों ने शनिवार को करीब अपने-अपने क्षेत्र में लगभग 10 लाख रुपए के बकाया विद्युत बिलों की वसूली की है। इसके अलावा बिल अदा न करने पर 85 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। बिल का भुगतान होने के बाद ही इनकी बिजली की आपूर्ति सुचारु की जाएगी। उनकी टीम में जेई संदीप कुमार, राधेश्याम, मनोज कुमार सैनी, पवन सक्सेना, धीरज सैनी, मौहम्मद अली, नौशाद, सलमान अली आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.