सिमडेगा, अप्रैल 16 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। सीबीएसई द्वारा जारी दसवीं के परीक्षा परिणाम में सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल परकाला कुरडेग का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र मयंक जयसवाल ने 85 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बना। वहीं मो अनस 80 प्रतिशत व दीपक गुप्ता 79.9 प्रतिशत के साथ क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल के निदेशक जगदीश जयसवाल, प्राचार्य मनोरंजन सिंह, शिक्षक सुरेश राणा ने सफल छात्रों के घर जाकर मिठाई खिलाते हुए शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग व शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। - यह भी पढ़ें- डीपीएस चास की साक्षी 97 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉपर यह भी पढ़ें- रेन्बो पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का शानदार प्रदर्शन यह भी पढ़ें- केन्द्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी के ...