ललितपुर, फरवरी 21 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को सरदार पटेल एमएसडी महाविद्यालय मिचर्वारा में सभी रीति रिवाजों के साथ 85 जोड़ों का विवाह हुआ। इस मौके पर अतिथियों ने नवदंपतियों को दांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में आर्शीवाद देते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि महरौनी की पावन भूमि पर समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सभी जोड़े अपने परिवारजनों की सेवा करें, उनके साथ मधुर व्यवहार करें और सुखमय जीवन व्यतीत करें। सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार यहां बिना किसी भेदभाव के सभी जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ है, सबका साथ-सबका विकास ही हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.