नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- परिसीमन बिल (Delimitation Bill) के मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को समर्थन देने की अटकलों के बीच महाराष्ट्र का सियासी पारा गर्म हो चुका है। महाराष्ट्र कांग्रेस एक्स पर एक पोस्ट के जरिए शरद पवार, सुप्रिया सुले और उनकी पार्टी के मौजूदा रुख पर तीखी नाराजगी जाहिर की है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक बयान में मार्च 2026 में हुए राज्यसभा चुनाव की याद दिलाई है। कांग्रेस ने बताया है कि किस तरह कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन धर्म निभाते हुए 85 वर्ष की उम्र में भी शरद पवार को पुनः राज्यसभा भेजने के लिए निर्णायक भूमिका निभाई थी। महाराष्ट्र कांग्रेस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मार्च 2026 में महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे। उ...