सीतामढ़ी, मार्च 1 -- सुरसंड। सुरसंड थाना पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नेपाली देसी शराब जब्त की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो बाइक जब्त की है। सभी मामलों में बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीएसआई राजीव कुमार पांडे के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बनौली गांव में पुआल के ढ़ेर में छुपाकर 85 कार्टन में रखे गये 2550 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की। प्रत्येक कार्टन में 30-30 पीस 300 एमएल की बोतलें थीं। कुल मिलाकर करीब 765 लीटर शराब जब्त की गई। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोग फरार हो गए। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के चांदपट्टी ब्रम्हस्थान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.