मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- कांटी, हिंदुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को आईसीडीएस के तहत उपलब्ध कराए गए वस्त्र व बर्तन का वितरण विधायक ई. अजीत कुमार ने किया। 85 आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सेविकाओं को बर्तन किट दी गई। आंगनबाड़ी सेविकाओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में गरीब तबके के बच्चे अपने जीवन की नई शुरुआत करने आते हैं। इसलिए उनको सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी सुविधाएं हर हाल में मिलनी चाहिए। आंगनबाड़ी केंद्र को निर्धारित मापदंड के अनुरूप चलाएं एवं बच्चों को अपने बच्चों की तरह देखभाल करें। विधायक ने बीडीओ आनंद कुमार विभूति व सीडीपीओ मीरा कुमारी को भी निदेशित किया कि वे लगातार आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करें। जहां जो खामियां हैं, उसे हर हाल में दूर करें। मौके पर ईओ अजय कुमार, बीपीआरओ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.