बगहा, जुलाई 18 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों के फेस रिकग्निशन सिस्टम से हाजिरी बनाई जाती है। इसके लिए बच्चों और शिक्षकों का फैसियल रिकॉग्निशन सिस्टम पर पंजीकरण जरूरी है। लेकिन इस मामले में भारी लापरवाही सामने आई है। जिसे लेकर जिला शिक्षा विभाग द्वारा सख्त निर्देश जारी कर दिया गया है। जिले के आंकड़ों के अनुसार जिले के 854 शिक्षकों का अभी तक फैसियल रिकॉग्निशन सिस्टम का पंजीकरण नहीं हो पाया है। विभाग ने इसे बेहद खेदजनक और असंतोषजनक स्थिति बताया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि शेष शिक्षक 20 जुलाई 2026 तक अपना पंजीकरण पूरा नहीं करते हैं, तो उनके जुलाई 2026 के वेतन को स्थगित कर दिया जाएगा।शिक्षकों के साथ-साथ, जिले में छात्रों के पंजीकरण की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार, अ...