प्रयागराज, फरवरी 6 -- दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत जिले में 840 सीटों पर युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के युवा उठा सकेंगे। प्रशिक्षण निशुल्क होगा। भोजन और आवास की सुविधा भी शामिल है। पात्र युवाओं की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है। आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि योजना में 35 प्रतिशत सीटें महिलाओं और 5 प्रतिशत दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित हैं। योजना के अंतर्गत झलवा, जसरा, बरौली, नैनी और कोराव में प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। तीन माह के प्रशिक्षण के बाद रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.