चतरा, अप्रैल 13 -- चतरा संवाददाता। चतरा पुलिस इन दिनों नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस अभियान में पुलिस को सफलताएं भी मिल रही है। इसी अभियान के दौरान कुन्दा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव में रविवार की देर शाम छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और कई प्रतिबंधित नशे के सामानों को बरामद किया गया है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिलने के बाद सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुंदा थाना क्षेत्र के बुटकुईयां गांव के ज्ञानी गंझू के घर पर छापा मारा, जहां से बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गये। इसमें 840 ग्राम अवैध गीला अफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.