हजारीबाग, अगस्त 9 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि । जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को 84 वीं अगस्त क्रांति दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस विभाग के मीडिया अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष निसार खान ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगस्त क्रांति दिवस हर वर्ष नौ अगस्त को मनाया जाता है । यह दिन भारत के इतिहास में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत का प्रतीक है जिसे अगस्त क्रांति भी कहा जाता है, क्योंकि इसकी शुरुआत अगस्त 1942 में हुई थी । उन्होंने कहा कि 8 अगस्त 1942 को मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान (जिसे अब अगस्त क्रांति मैदान कहा जाता है में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भगाने के लिए देशवासियों को करो या मरो का नारा दिया था। यह भी पढ़ें- भारत छोड़ो आंदो...