भदोही, मार्च 31 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आदर्श गोपीगंज कोतवाली में 84 लाख रुपए की लागत से गत वर्ष मिनी क्लिनिक बनवाया गया था। अब वह शोपीस बना हुआ है। वहां पर इन दिनों पुलिस के जवानों का डेरा लग रहा है। उधर, लाखों रुपये के सामान वहां पर पड़ रहने को लेकर लोगों में रोष है। बता दें कि गत वर्ष महाकुंभ के दौरान प्रदेश सरकार ने हाइवे के किनारे के सभी थानों में अस्पताल निर्माण का आदेश दिया था। गोपीगंज थाने में भी 84 लाख रुपये से अस्पताल बनाया गया था। वह महीनों तक बंद रहा। उसके बाद अफसरों की तंद्रा भंग हुई और वहां पर डाक्टरों की तैनाती की गई थी। महाकुंभ समापन के बाद डाक्टर को उनके मूल तैनाती पर भेज दिया गया। जबकि अस्पताल में पड़े सामान आदि वहीं पर हैं। इतना ही नहीं, अस्पताल भी वैसे ही है। इन दिनों वहां पर थाने के ...