धनबाद, मई 5 -- धनबाद। मई दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन धनबाद मंडल की ओर से धनबाद रेल मंडल के 84 चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्टेशन रोड पर स्थित रेलवे ऑडिटोरियम में संगठन की धनबाद मंडल अध्यक्ष प्रिया मिश्र और महिला कल्याण संगठन की अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका मान बढ़ाया। रेलकर्मियों के साथ-साथ 25 वाहन चालकों को भी कल्याणकारी कार्यक्रमों में योगदान देने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया। प्रिया मिश्रा ने इस मौके पर कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल कर्मचारियों को पुरस्कृत करना नहीं, बल्कि कर्मचारियों को कठिन परिस्थितियों में निरंतर मेहनत कर सुरक्षित एवं सुचारू ट्रेन संचालन के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष कविता, अल्प...