प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- सुवंसा। फतनपुर थाने की पुलिस ने वांछित अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर 84 की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अजीत कुमार उर्फ जीतेन्द्र कुमार बिन्द पुत्र अशोक बिन्द निवासी नारायणपुर कला थाना फतनपुर लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। बार-बार नोटिस जारी करने और छापामारी के बावजूद अभियुक्त उपस्थित नहीं हुआ। उसकी लगातार गैरहाजिरी को देखते हुए 84 बीएनएसएस की कार्रवाई की है। सुवंसा चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने बताया कि यदि अभियुक्त समय सीमा के भीतर हाजिर नहीं होता है तो उसके खिलाफ आगे और कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह भी पढ़ें- फरार आरोपी पर कसा शिकंजा: किरीबुरू पुलिस ने जारी की उद्घोषणा यह भी पढ़ें- फरार आरोपित के घर कुर्की नोटिस चस्पा
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.