इटावा औरैया, सितम्बर 21 -- इटावा। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में काफी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे। मंगलवार को पहले दि आयोजित परीक्षा की दोनों पालियों में 84 फीसदी से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। पहली और दूसरी पाली में कुल 1476, 1476 परीक्षार्थी शामिल होने थे। मंगलवार को पहली पाली में 1244 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 232 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 84.28 प्रतिशत रही। वहीं दूसरी पाली में 1247 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस पाली में 229 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उपस्थिति का प्रतिशत 84.48 प्रतिशत दर्ज किया गया। दोनों पालियों के आंकड़ों में दूसरी पाली में परीक्षार्थियों की उपस्थिति पहली पाली की अपेक्षा तीन अधिक रही। यह भी पढ़ें- Etah News: 17 केन्द्रों पर डीएलएड-2026 प्...