84 कोस की परिक्रमा देने गई वृद्धा की मौत
अलीगढ़, मई 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव जैदपुर के पास 84 कोस की परिक्रमा दे रही वृद्धा की सोमवार रात मौत हो गई। वह बुलंदशहर से मोहल्ले के लोगों के साथ परिक्रमा देने आई थीं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जिला बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव रुपवास निवासी कमलेश (58) पत्नी अनिल के परिवार में चार बच्चे हैं। बीते 18 मई को वह मोहल्ले के लोगों के साथ 84 कोस की परिक्रमा देने निकली थीं। राया से परिक्रमा शुरू की थी। सोमवार की रात टप्पल के गांव जैदपुर के पास पहंुचते ही अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में साथी महिलाएं अस्पताल लेकर पहंुचीं,जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह बीपी व सुगर की मरीज थीं। उधर खबर मिलते ही परिजन आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.