84 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित सरयू नदी पर जल्द शुरू होगा पुल का निर्माण
बस्ती, मई 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में सरयू नदी पर बनने वाले पुल निर्माण को लेकर नायब तहसीलदार हर्रैया शौकत अली, सहायक अभियंता एनएचआई अरविंद कुमार पोरवाल के नेतृत्व में किसानों के साथ बैठक हुई। बैठक में पुल निर्माण के लिए नदी के तट तक किसानों के खेतों से होकर आने जानी वाली भारी मशीनों के लिए कच्चे मार्ग का निर्माण होना है। प्रभावित होने वाले कास्तकारों के गाटों के मुआवजे को खतौनी के अनुसार भुगतान जल्द से जल्द कर दिया जाएगा। कच्चे मार्ग के निमार्ण के लिए कोई कास्तकार अवरोध नहीं उत्पन्न करेगा। इस बात पर कास्तकारों से सहमति लिया गया। इस मौके पर संजय शर्मा, सौरभ कुमार, रणविजय प्रताप, मुख्तार अहमद, अजीत सिंह, श्रीराम सिंह, भगवान बक्स सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.