अयोध्या, अप्रैल 26 -- अयोध्या। 84 कोसी परिक्रमा पूरा करने के बाद एक वृद्ध की मौत का मामला सामने आया है। समाजसेवी रितेश मिश्रा ने बताया उन्हें शनिवार की रात लगभग 11 बजे उन्हें बीमार साधु वेषधारी को अस्पताल ले जाने की जानकारी फोन पर मिली। वह तत्काल रायगंज स्थित राघवेंद्र भवन पहुंचे। लेकिन तब तक स्थानीय लोग श्रीराम अस्पताल लेकर जा चुके थे। वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा बीमार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। उन्होंने बताया मृतक भोला सिंह (60) निवास मालीगांव पोस्ट दरियापुर बिहार का रहने वाला था। यह भी पढ़ें- इलाज के दौरान विचाराधीन कैदी की मौत, मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.