84 कोसी परिक्रमा के छठे पड़ाव 'सूर्यकुंड' का होगा कायाकल्प
अयोध्या, मई 22 -- बीकापुर, संवाददाता। अयोध्या धाम की पौराणिक गरिमा को पुनर्स्थापित करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के छठे पड़ाव ऊंचगांव स्थित त्रेतायुगीन 'सूर्यकुंड' के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह की पहल पर शासन स्तर पर कवायद शुरू हुई है। श्री अयोध्याजी तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने उपजिलाधिकारी बीकापुर को पत्र जारी कर भूमि प्रबंधन समिति का प्रस्ताव एवं आवश्यक रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि परियोजना को अंतिम रूप दिया जा सके। विधायक ने कहा कि ऊंचगांव स्थित यह प्राचीन सूर्यकुंड लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का महत्वपूर्ण पड़ाव भी मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.