साहिबगंज, जनवरी 10 -- साहिबगंज। उद्यान विकास कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत बरहेट प्रखंड में कृषकों को पुष्प उत्पादन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। मौके पर बरहेट प्रखंड के 84 कृषकों के बीच गेंदा फूल के पौधों का वितरण किया गया। यह वितरण जेएसएलपीएस की प्रगतिशील कृषक दीदियों के माध्यम से किया गया, जिससे कृषकों की आय में वृद्धि एवं स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके। गेंदा फूल के पौधों का वितरण बरहेट प्रखंड के कुसमा पंचायत की मुखिया सुशीला हांसदा ने किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कृषकों को पुष्प उत्पादन को अपनाकर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम स्थल पर उद्यान विभाग से प्रेम पासवान, बागवान मित्र बाबूजी देव सोरेन, उत्पल , जेएसएलपीएस के कर्मीगण आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.