सीतामढ़ी, जुलाई 22 -- मनीष झा सीतामढ़ी। जिले के राघोपुर बखरी स्थित 834 वर्ष पुराने श्रीराम जानकी मठ के जीर्णोद्धार का कार्य आगामी 29 जुलाई से शुरू होगा। इस ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर के पुनर्निर्माण का कार्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना के तकनीकी मार्गदर्शन में कराया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर बुधवार को आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टी.एन. सिंह विशेषज्ञों की टीम के साथ मठ परिसर पहुंचे और स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने निर्माण स्थल की भौगोलिक स्थिति, भवन की संरचनात्मक मजबूती तथा भविष्य के विकास की संभावनाओं का आकलन कर आवश्यक तकनीकी सुझाव भी दिए। सीतामढ़ी विस क्षेत्र के विधायक एवं रामायण रिसर्च काउंसिल के ट्रस्टी सुनील कुमार पिंटू ने बताया कि रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में इस प्राचीन मठ का जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन...