मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति योजना परीक्षा में शामिल होने के लिए बच्चों को आवेदन भरने में कदम-कदम पर 'परीक्षा' देनी पड़ रही है। अब नया मामला आवेदन करने के बाद सत्यापन नहीं होने का है। इससे पहले आईडी नहीं मिलने के कारण अड़ंगा लगा था। नेशनल मेरिट स्कॉलरशिप के 833 आवेदनों का स्कूलों ने अबतक सत्यापन नहीं किया है। इन बच्चों के परीक्षा में शामिल होने पर अड़ंगा लग गया है। कक्षा आठवीं के बच्चों को यह आवेदन करना है। इस परीक्षा में सफल होने पर 9वीं कक्षा से आगे तक की पढ़ाई में इन्हें स्कॉलरशिप मिलती है। बिना सत्यापन के ये आवेदन आगे नहीं जा सकेंगे। एकेडमिक वर्ष 2025-26 और प्रोजेक्ट वर्ष 2026-27 के लिए यह आवेदन है। 16 फरवरी तक ही सत्यापन की अंतिम तिथि है। डीपीओ माध्यमिक अलका सहाय ने कहा कि सभी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.