चतरा, मई 7 -- 83.6 फीसदी अंक लाकर कस्तूरबा स्कूल की टॉपर बनी नीतू टंडवा, निज प्रतिनिधि।कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की इंटर कला की परीक्षा में रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। 83.6 फीसदी अंक लाकर छात्रा नीतू कुमारी स्कूल की टापर बनी। इस स्कूल से 68 छात्राओं ने बारहवीं की परीक्षा लिखी थी इसमें प्रथम श्रेणी से 46 और द्वितीय श्रेणी से 22 छात्राएं उत्तीर्ण होने में सफल रही। इसमें नीतू कुमारी 83.6, सीमा कुमारी 81.2 तथा पूजा कुमारी 77.8 फीसदी अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन की। स्कूल की वार्डन सोनम कुमारी और पिंटू कुमार दास ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- सं....वीबीएमएम कॉलेज का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा यह भी पढ़ें- इंटरमीडिएट में भी छात्राओं ने लहराया परचम यह भी पढ़ें- एसएस 2 उच्च विद्यालय पटमदा का शानदार प्रद...