83 लाख रुपये का विस्फोटक बरामद,मुकदमा दर्ज
हाथरस, अक्टूबर 7 -- हाथरस, संवाददाता। मंगलवार को हाथरस पुलिस ने शहर में कई जगह छापेमारी की। पुलिस टीम ने 32 हजार किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है, जिसमें सल्फर और पोटाश शामिल है। इसकी कीमत करीब 83 लाख रुपये है। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में तीन मुकदमे दर्ज किये हैं। पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है। अभी दो दिन पहले हरियाणा के जनपद फरीदाबाद पुलिस शहर के कारोबारी मनोज अग्रवाल को गिरफ्तार करके ले गई, क्योंकि उसने हरियाणा में एक जगह सल्फर बेचा था। हरियाणा पुलिस के इस एक्शन के बाद हाथरस पुलिस हरकत में आ गई। मंगलवार को हाथरस गेट और कोतवाली सदर पुलिस के साथ-साथ एसओजी टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने राम वार्ष्णेय के यहां से 35 बोरे पोटाश और सात बोरे सल्फर के बरामद किये। पुलिस ने मनोज अग्रवाल के ठिकाने से कुल 453 बोरे बरामद हुए,जिनमें से 441 पोटाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.