83 लाख के गोदाम में हवा के झोंके से क्षतिग्रस्त हुआ एस्बेस्टर
गिरडीह, मई 3 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड मुख्यालय में जरमुन्ने पूर्वी पंचायत पैक्स के लिए बन रहे गोदाम के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। 83 लाख रुपए की लागत से बन रहे 500 एमटी क्षमता वाले गोदाम भवन का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है और गुणवत्ता की पोल खुलने लगी है। दो दिन पूर्व हुई बेमौसम बारिश के साथ चली तेज हवा के झोंके से गोदाम के ऊपरी हिस्से में लगाए गए एस्बेस्टर शीट क्षतिग्रस्त हो गए। कई शीट टूटकर नीचे गिर गए।
गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल स्थानीय लोगों का कहना है कि जब निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही हल्की बारिश और हवा में गोदाम में लगाए गए एस्बेस्टर शीट क्षतिग्रस्त हो गये तब निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुरू से ही निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही थी। घटिया सामग्री के इस्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.