मैनपुरी, अप्रैल 16 -- शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले शातिर आरोपी को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 83 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपी के पास से 10500 रुपये की नकदी बरामद की गई है। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है। कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी नितिन कुमार मिश्रा से 11 नवंबर 2025 को शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कराने के नाम पर 83 लाख रुपये की ठगी हो गई थी। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की थी कि उसने फेसबुक पर विज्ञापन देखा था। जिस पर क्लिक करने पर उसे व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद ग्रुप के मोबाइल नंबर से प्राइवेट मैसेज आए, जिसने अपना नाम मौरा जोशी बताया। इसने ईडिलियोन एप डाउनलोड कराया और गुमराह करते हुए 83 लाख रुपये इन्वेस्ट कराने के नाम ...