83 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक धंधेबाज धराया
समस्तीपुर, मई 30 -- समस्तीपुर। शहर में इन दिनों सूखे नशे का अवैध कारोबार काफी तेजी से बढ़ गया है। युवा पीढ़ी को गर्त में धकेलने वाले इस काले धंधे के खिलाफ समस्तीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मगरदही घाट के पास से एक ब्राउन शुगर धंधेबाज को नशीले पदार्थ के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस की कार्रवाई एसपी कार्यालय से जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि मगरदही घाट के पास ब्राउन शुगर के साथ एक युवक डिलीवरी करने पहुंचा है। सूचना के आलोक में नगर थाने की पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर छापेमारी की और मौके से एक संदिग्ध को दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की 83 पुड़िया बरामद की गईं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड के कामेश्वर प्रसाद के पुत्र उमेश प्रसाद के रूप म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.