नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन हमेशा से इंडस्ट्री के सबसे डिसिप्लिन कलाकार रहे हैं। पिछले 6 दशकों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कभी किसी फिल्म सेट पर देरी से नहीं पहुंचे। अपने काम को लेकर अमिताभ में इतनी शिद्दत है कि वो 83 की उम्र भी काम करते रहना चाहते हैं। हाल में उन्होंने अपने ब्लॉग में बताया कि उनके लिए एक भी दिन काम नहीं करना डिस्टर्बिंग है। वो हर दिन काम करते रहना चाहते हैं। इसलिए उन्हें इंडस्ट्री का सबसे समय का पाबंद एक्टर कहा जाता है।अमिताभ को आर दिन करना है काम अमिताभ ने अपने लंबे ब्लॉग ने हर दिन काम पर नहीं जाने के दुख के बारे में बताया है। अमिताभ ने लिखा है, 'एक ऐसा दिन जो आलस से भरा था। कोई खास वजह नहीं थी। बस हर दिन काम न करना थोड़ा अजीब लगता था। और जब आप हर दिन तय समय के अनुसार काम नहीं करते, तो आदत बनने क...