गाजीपुर, मार्च 25 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एएनटीएफ (एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स) और भुड़कुड़ा पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। एसबीडीपी इंटर कॉलेज तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान 83 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर आजमगढ़ और बलिया के रहने वाले हैं। उनका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह और चौकी प्रभारी हथियाराम मठ उपनिरीक्षक रणजीत सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी होने वाली है। इसके बाद एसबीडीपी इंटर कॉलेज तिराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कार की तलाशी ली गई तो 83 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ...