83 अलग अलग एटीएएम के साथ पंजाब का एक शातिर गिरफ्तार
खगडि़या, जून 4 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र चौक पंजाब नेशनल बैंक के निकट से पंजाब के एक शातिर को पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 83 एटीएम के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शातिर की पहचान पंजाब के क पूरथला जिला के सतनामपुर के फगबाड़ा गांव के रहने वाले मिथिलेश पोद्दार के पुत्र लक्ष्मण कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस जांच के दौरान शक के आधार पर उससे पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान उस पर जब शक हुआ तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जब तलाशी ली तो उसके पास से विभिन्न बैकों के 83 एटीएम मिले। नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। कार्रवाई में नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.