चम्पावत, अप्रैल 5 -- टनकपुर में पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान के पर ककराली गेट फास्ट फ्रूट कॉर्नर के समीप से एक युवक को 82.25 स्मैक के साथ गिरफ्तार किया कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि पुलिस एवं एसओजी प्रभारी के साथ संयुक्त टीम गठित कर मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें टनकपुर के ककराली गेट में रामू दा फास्ट फ्रूट कॉर्नर के समीप एक युवक गोविंद राम निवासी ककराली गेट के पास प्लॉट नंबर चार की चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में एसआई कमलेश भट्ट, संदीप पिलखवाल, हेड कांस्टेबल चंद्र सिंह, घनश्याम, ललित चौधरी, कुलदीप सिंह, नासिर हुसैन, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.