वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी। उमाप्रेम नेत्रालय के बड़ा लालपुर ब्रांच में शुक्रवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन परामर्श शिविर शिविर लगा। इसमें 82 मरीजों का परीक्षण हुआ। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, डॉ. दीप्ति सिंह एवं डॉ. दिनकर ने उचित चिकित्सीय सलाह दी। जांच के दौरान कई मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिन्हें आधुनिक एल्कॉन फेको मशीन द्वारा ऑपरेशन संबंधी जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...