लखीसराय, जनवरी 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के नगर परिषद कार्यालय सभागार में गुरुवार को दो प्रमुख बस पड़ावों की बंदोबस्ती को लेकर खुली डाक की प्रक्रिया आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद पदाधिकारी डॉ. रमन कुमार ने की। इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष शिव शंकर राम, सहायक वस्तुविद प्रशांत कुमार, एमबीआई प्रतीक कुमार तथा वार्ड पार्षद सुरेन्द्र मंडल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों और उपस्थित सदस्यों की मौजूदगी में नीलामी की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू की गई। सबसे पहले विद्यापीठ चौक स्थित बस पड़ाव की बंदोबस्ती की डाक कराई गई। इस बस पड़ाव के लिए कोरमा, शेखपुरा निवासी श्रीराम कुमार तथा लखीसराय निवासी विनय कुमार ने नीलामी में भाग लिया। नगर परिषद द्वारा विद्यापीठ बस पड़ाव की सरकारी...