लखनऊ, अक्टूबर 2 -- मैक्स लाइफ कंपनी का कर्मचारी बनकर जालसाजों ने आर्मी सीएसडी कैंटीन से सेवानिवृत्त कर्मचारी को 82 लाख रुपये के बोनस का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठग लिए। बेटे की सूझबूझ से छह लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, तेलीबाग के मोहारी बाग निवासी दुखीराम भारद्वाज को फोन कर खुद को मैक्स लाइफ का कर्मचारी बताया गया। जालसाज ने कहा कि वह कंपनी के पुराने ग्राहक हैं, इसलिए उन्हें विशेष बोनस ऑफर दिया जा रहा है। 10 लाख रुपये जमा करने पर अगले ही दिन 82 लाख रुपये खाते में आ जाएंगे। पुलिस ने बताया कि कॉल करने वालों ने 20 दिनों तक लगातार संपर्क बनाए रखा। भरोसे में आकर दुखीराम ने रकम जुटाने के लिए अपनी एफडी समय से पहले तुड़वाई, पत्नी के जेवर गिरवी रखे और दोस्तों से उधार लिया। इसके बाद जालसाजों क...