इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- इटावा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौबिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्ट के आदेश पर करीब 9430 लीटर अवैध शराब नष्ट कराई। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 82 लाख रुपये बताई गई है। सैफई न्यायिक एसडीएम रोहित कुमार, सहायक अभियोजन अधिकारी अजेय यादव और क्षेत्राधिकारी कुशलपाल सिंह की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से शराब नष्ट की गई। शराब चौबिया थाना में दर्ज तीन अलग-अलग मामलों से संबंधित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...