82 रुपये लीटर मिले पेट्रोल, E20 वाला तो 70 का; अरविंद केजरीवाल का क्या गणित
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि देश में पेट्रोल की कीमत इस समय अधिकतम 82 रुपये प्रति लीटर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि E20 वाला पेट्रोल तो और सस्ता होना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने अपनी गणना के मुताबिक यह दावा किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ चुकी है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमत कम हुई है तो पेट्रोल की कीमत भी कम होनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने कहा, '70 डॉलर प्रति बैरल आज कच्चे तेल की कीमत है। इसे यदि एक्सचेंज रेट से रुपये में बदलें तो यह 42 रुपये प्रति लीटर कच्चे तेल की कीमत है। इसके ऊपर जितने शुल्क हैं उनको समान ही रखा, रिफाइनिंग, ओएमसी मार्जिन ट्रांसपोर्ट 9 रुपये लीटर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.