82 गोवंशों की मौत पर सपा सांसद ने उठाए सवाल
बदायूं, सितम्बर 29 -- गोशालाओं में तीन दिनों की बारिश के दौरान 82 गोवंशों की मौत की रिपोर्ट पर सपा सांसद आदित्य यादव ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने मौतों के आंकड़ों में अंतर पर सवाल करते हुए वास्तविक संख्या सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही बारिश से पहले गोशालाओं में किए गए इंतजामों पर भी जवाबदेही तय करने को कहा। सपा सांसद ने कहा कि तीन दिनों की बारिश में बड़ी संख्या में गोवंशों की मौत की रिपोर्ट सामने आना गो-संरक्षण व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ओर 82 गोवंशों की मौत की रिपोर्ट सामने आई है, जबकि प्रशासन के आंकड़े अलग बताए जा रहे हैं। ऐसे में वास्तविक संख्या स्पष्ट होना जरूरी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी तो गोशालाओं में गोवंशों को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम क्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.