सीतामढ़ी, मार्च 20 -- सीतामढ़ी,। जिले के 82 उच्च माध्यमिक स्कूलों में इंटरमीडिएट स्तर पर वाणिज्य संकाय (कॉमर्स) की पढ़ाई शुरू करने की कवायत तेज हो गई है। कॉमर्स की पढ़ाई को लेकर स्कूलों की भी दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल 82 उच्च माध्यमिक विद्यालयों ने इंटर वाणिज्य संकाय का कोड प्राप्त करने के लिए आवेदन किया है। माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता डीपीओ आयुष कुमार ने इस संबंध में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया हैं। उन्होंने कहा है कि स्कूलों द्वारा संकाय कोड के लिए प्राप्त सभी आवेदनों की सूची स्थलीय जांच के लिए संबंधित प्रखंडों को भेज दी गई है। बीईओ को संबंधित स्कूलों के निर्धारित इन्फ्रास्ट्रक्चर व आवासन आदि व्यवस्था का जांच करना है। जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित विद्यालयों...